Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में अब तक कोरोना वैक्सीन के 5.5 करोड़ से अधिक डोज दिए गए
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन के 5.5 करोड़ से अधिक डोज दिए गए

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 26 मार्च (आरएनएस)। भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान में गति आई है और आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 9,01,887 सत्रों के माध्यम से 5.5 करोड़ से अधिक (5,55,04,440) वैक्सीन दी गई है। इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 85,99,981 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 33,98,570 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) ले चुके हैं। 55,99,772 लाभार्थी (पहली डोज) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीडि़त हैंक्व। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,47,67,172 से अधिक लाभार्थी हैं। देश में अब तक हुए कुल कोरोना टीकाकरण में 8 राज्यों का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 69वें दिन 25 मार्च, 2021, 23 लाख (23,58,731) से अधिक वैक्सीन डोज दिए गए। इनमें से 40,595 सत्रों के जरिये 21,54,934 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज दी गई और 2,03,797 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई।
पांच राज्यों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 59,118 नये मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,952 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,661 तथा कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए। 10 राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज 4.21 लाख (4,21,066) है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 25,874 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है।
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 73.64 प्रतिशत है।
भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 1,12,64,637 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.09 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 32,987 लोग ठीक हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से 257 लोगों की मौत हुईं है।
कोरोना से होने वाली नई मौतों में 6 राज्यों का योगदान 78.6 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 111 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और पंजाब में यह आंकड़ा 43 है।
चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), झारखंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंपने के दिए निर्देश
Next: सीजीएसटी अधिकारियों के हाथों 94 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.