Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • 1 अप्रैल से दूध, बिजली, एसी-टीवी, हवाई सफर समेत ये चीजें होंगी महंगी!
  • अर्थ जगत

1 अप्रैल से दूध, बिजली, एसी-टीवी, हवाई सफर समेत ये चीजें होंगी महंगी!

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 26 मार्च। सप्ताहभर बाद हम इस साल के नए माह अप्रैल में प्रवेश कर जाएंगे। 1 अप्रैल आने ही वाली है और अप्रैल आम आदमी के लिए कई चुनौती लेकर आ रहा है, जहां आम आदमी के जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा। जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने जीना मुहाल कर रखा है, वहीं, दूसरी तरफ 1 अप्रैल से दूध, एयर कंडीशनर, पंखा, टीवी, स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ रहे हैं और हवाई यात्रा से टोल टैक्स और बिजली के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।
दूध के दाम बढ़ाने पर व्यापारियों ने फैसला ले लिया है। किसानों ने दूध के दाम 55 रुपए प्रति लीटर करने की बात कही थी, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि वे 3 रुपए ही दूध के दाम बढ़ाएंगे। बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। यानी 1 अप्रैल से आपको दूध 49 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर और महंगा होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए नई दरों को मंजूरी दे दी है। कम से कम 5 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते है तो आपके लिए यह झटका है। जल्द ही आपको फ्लाइट्स से उड़ान भरने के लिए अधिक रकम देनी होगी। हाल ही में केंद्र सरकार के डोमेस्टिक फ्लाइट्स किराए की लोअर लिमिट को 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया। अब 1 अप्रैल से एविएशन सिक्सोरिटी फीस यानी एएसएफ भी बढऩे वाली है। 1 अप्रैल से डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए एविएशन सिक्सोरिटी फीस 200 रुपये होगा। फिलहाल यह 160 रुपये है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बात करें तो इनके लिए शुल्क 5.2 डॉलर से बढक़र 12 डॉलर हो जाएगा। ये नई दरें एक अप्रैल 2021 से जारी होने वाली टिकटों पर लागू होंगी।
एक अप्रैल 2021 से टेलीविजन की कीमतों में 2000 से 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह भी तब जबकि, बीते 8 महीनों में ही कीमतें 3 से 4 हजार रुपए तक बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए टीवी मैन्युफैक्चर्स ने टीवी को भी पीएलआई स्कीम्स में लाने की मांग रखी है। 1 अप्रैल 2021 से TV की कीमतों में कम से कम 2 से 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी।
– अगर आप इस साल गर्मी के मौसम में एसी या फ्रीज खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। अप्रैल से AC कंपनियां कीमत में बढ़ोतरी का प्लान कर रही है। कंपनियां कच्चे माल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते एसी की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। AC बनाने वाली कंपनियां कीमत में 4-6 फीसदी बढ़ोतरी की योजना बना रही है। यानी प्रति यूनिट एसी की कीमत में 1500 रुपये से 2000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में ‘कौशल की पहचान’ और ‘स्वदेशी की शान’ का मंच बन चुका है ‘हुनर हाट’ : नकवी
Next: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर चार प्रतिशत गिरकर सूचीबद्ध हुए

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.