Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मामूली बात पर सुरक्षाकर्मी ने तानी मजदूर पर पिस्टल
  • चमोली

मामूली बात पर सुरक्षाकर्मी ने तानी मजदूर पर पिस्टल

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

गुस्साए मजदूरों ने की टीएचडीसी कार्यालय पर नारेबाजी कर आरोपित सुरक्षाकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग

चमोली। मामूली बात को लेकर टीएचडीसी की पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान ने एक मजदूर पर पिस्टल तान दी। सुरक्षाकर्मी ने मजदूर की छाती में पिस्टल की छह की छह गोलियां उतारने की धमकी दी। गुस्साए मजदूरों ने टीएचडीसी कार्यालय पर नारेबाजी कर आरोपित सुरक्षाकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। मजदूरों ने अनिश्चितकाल के लिए परियोजना का कार्य भी रोक दिया है। बताया गया कि टीएचडीसी की पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में गुरुवार को भी कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ मजदूर आपस में बातें कर हंस रहे थे। इसी बीच वहां सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा कर्मी को लगा कि उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। इससे सुरक्षा कर्मी भडक़ गया और परियोजना में कार्यरत सूरज नाम के मजदूर के ऊपर पिस्टल तान दी। इस पर मजदूर चिल्लाकर मदद मांगने लगे। यह खबर आग की तरह फैल गई। इसी दौरान सारे मजदूर परियोजना के गेट पर जमा हो गए और टीएचडीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मजदूरों ने आरोपित सुरक्षाकर्मी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। मजदूरों ने परियोजना के महाप्रबंधक को मौके पर आने का आग्रह किया, लेकिन परियोजना महाप्रबंधक मौके पर ही नहीं पहुंचे। इसके बाद मजदूरों ने अनिश्चितकाल के लिए परियोजना का कार्य बंद करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। धरना देने वालों में सोहन कुमार, गोपाल सिंह नेगी, समीर शाह, धनीराम पुरोहित आदि मजदूर शामिल थे। दूसरी ओर हाट के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद हटवाल व अन्य ग्रामीणों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए सुरक्षाकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत बंद के दौरान दिल्ली की सीमाएं सील, पंजाब-हरियाणा में पटरी पर बैठे किसान
Next: महामारी के बावजूद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.