Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • इस गांव में शराब बेचने और पीने वालों पर महिलाऐं लगाती हैं दस हजार तक का जुर्माना
  • बागेश्वर

इस गांव में शराब बेचने और पीने वालों पर महिलाऐं लगाती हैं दस हजार तक का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

शराब बेचने पर 10 हजार, पीकर आने पर 5 पांच हजार तथा खाली बोतल मिलने पर 5 सौ रुपये का जुर्माना

बागेश्वर। गांव में शराब बेचने पर दस हजार, पीकर आने पर पांच हजार तथा खाली बोतल मिलने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलती हैं जैतोली की महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाएं। पिछले तीन साल में महिलाएं 45 हजार रुपये की धनराशि वसूल चुकी है। इस राशि को वह गांव के विकास कार्य में लगा रही है। कांग्रेस नेता सज्जन लाल टम्टा ने गांव में जाकर महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महिलाओं की पहल की सराहना की।
जैतोली गांव कपकोट तहसील के दूरस्थ गांवों में एक है। यहां लंबे समय से शराब का बोलबाला था। इस कारण गांव की महिलाएं और बच्चे परेशान रहते थे। इससे निजात पाने के लिए मातृशक्ति आगे आई। तीन साल पहले की गई पहल अब रंग लाने लगी है। महलाओं ने तय किया कि गांव में शराब बेचने वाले को दस हजार, पीकर आने वालों से पांच हजार और जिस घर में शराब की खाली बोतल मिलेगी उनसे पांच सौ रुपये वसूली की जाएगी।
निर्णय लेने के बाद इस पर काम भी शुरू कर दिया। अब तक महिला मंगल दल 45 हजार रुपये वसूल चुकी है। बंसती देवी ने बताया कि इस राशि से गांव का विकास कार्य किया जाएगा। सडक़, पानी आदि कार्य में यह राशि लगाई जा रही है। उनकी इस पहल पर कांग्रेस नेता सज्जन लाल टम्टा सोमवार उनके गांव पहुंचे। इस काम में लगी महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के आगे आने के बाद गांव की तस्वीर बदली है। आज गांव की अन्य महिलाएं और बच्चे चैन की नींद सो रहे हैं। इस मौके पर हंसी देवी, प्रियंका दानू, कलावती देवी, घना देवी, दिनेश दानू तथा महिमन सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रेक फेल होने से चौखुटिया के पास अनियंत्रित कैंटर पलटा, दो घायल
Next: एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सबको लगेगा कोरोना का टीका

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.