Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • सोमवार को मिले सौ से अधिक कोरोना मरीज
  • कोरोना
  • देहरादून

सोमवार को मिले सौ से अधिक कोरोना मरीज

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सौ से अधिक कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 98552 हो गई है। इसमें से 94533 ठीक हो चुके हैं जबकि 894 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राज्य भर में 104 नए मरीज मिले। हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 43 नए मरीज मिले हैं। जबकि देहरादून में 36, यूएस नगर में नौ, नैनीताल में आठ, पिथौरागढ़ और टिहरी में तीन तीन जबकि पौड़ी और उत्तरकाशी में एक एक संक्रमित मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा, चमोली, चम्पावत और बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। राज्य के सभी जिलों से मिलाकर 11 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 11 हजार से अधिक की रिपोर्ट आई है जबकि 11 हजार ही सैंपल की जांच होना बाकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.73 प्रतिशत ख्ल रही है। जबकि रिकवरी रेट घटकर 96 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

हरिद्वार के आंकड़ों में अंतर: हरिद्वार जिले में कोरोना जांच के आंकडों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। सोशियल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र से यह प्रतीत हो रहा है कि हरिद्वार में प्रतिदिन 55 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। जबकि राज्य के बुलेटिन के अनुसार एक से 21 मार्च तक हरिद्वार में कुल एक लाख के करीब सैंपल जांच हुई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रतिदिन कोरोना जांच का औसत देखा जाए तो यह पांच हजार के करीब है। ऐसे में उन्होंने सरकार से जांच के आंकड़ों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

24 हजार का टीकाकरण: सोमवार को राज्य के 24 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके साथ ही राज्य में टीका लगाने वालों की संख्या दो लाख 15 हजार से अधिक हो गई है। हालांकि दो डोज लेने वालों की संख्या एक लाख 13 हजार है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप मार्तोलिया ने बताया कि राज्य में टीकाकरण के लिए बूथ बढ़ाए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई खारिज
Next: साइबर ठग ने युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.