Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मजियाखेत में गहराया पानी का संकट, प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • बागेश्वर

मजियाखेत में गहराया पानी का संकट, प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 22/03/2021
rns featured image new

बागेश्वर। मजियाखेत में कई दिनों से पानी का संकट है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद पालिका के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मालूम हो कि मजियाखेत क्षेत्र दो साल पहले ग्रामीण क्षेत्र में था। तब गांव के लिए स्वैप योजना से पानी की योजना बनी थी। बाद में क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो गया और योजना गत वर्ष पालिका को हैंडओवर हुई। इसके बाद से क्षेत्र में पानी का लगातार संकट बना है। पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लोग सोमवार को सभासद नीमा दफौटी के नेतृत्व में एडीएम से मिले। उन्होंने पालिकाध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि जबसे योजना पालिका को सौंपी गई है तबसे पानी की समस्या बनी है। योजना की दूरी अधिक होने तथा योजना की सही से देखरेख नहीं होने से पानी का संकट बना है। कई बार पालिका को समस्या से अवगत करा दिया है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी है। इधर गर्मी ने अभी दस्तक तक नहीं दी है, संकट और गहराने लगा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर मदन सिंह टंगडिय़ा, मोहन सिंह नयाल, धरम सिंह कुंवर, हयात मेहता, प्रताप सिंह गडिय़ा, बंशीधर जोशी, किशोर जोशी, सुनीता टम्टा, तारा कांडपाल, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले से अधिक सीटों पर काबिज होगी भाजपा: कौशिक
Next: नई भर्ती प्रक्रिया पर पीआरडी जवानों ने जताई आपत्ति

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.