Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • इस्तीफा दे सकते हैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख !
  • राष्ट्रीय

इस्तीफा दे सकते हैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख !

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

एनसीपी प्रमुख पवार ने दिए संकेत

परमबीर के आरोपों को बताया गंभीर मगर पत्र लिखने के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 21 मार्च (आरएनएस)। एंटीलिया केस में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं। इस आशय का संकेत एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिया है। हालांकि पवार ने देशमुख पर लगे आरोपों पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, मगर यह भी सच है कि उन्होंने इन आरोपों के संदर्भ में कोई प्रमाण नहीं दिया है। उन्होंने सवाल किया कि परमबीर ने पुलिस कमिश्नर रहते आरोप क्यों नहीं लगाए?
पवार ने इस दौरान मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे और देशमुख का बचाव किया। खासतौर पर परमबीर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परमबीर ने पद से हटाए जाने के बाद सचिन वाजे के जरिए सौ करोड़ की वसूली का आरोप लगाया। आरोप के संदर्भ में उन्होंने कोई प्रमाण नहीं दिया। यह भी नहीं बताया कि कथित वसूली की रकम किस किस के पास पहुंची। फिर यह भी सच है कि इस पत्र में परमबीर के हस्ताक्षर नहीं हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि एपीआई सचिन वाजे की बहाली मुख्यमंत्री या गृह मंत्री ने नहीं बल्कि परमबीर ने की थी।

सीएम को फैसले का अधिकार
पवार ने कहा कि यह सरकार की छवि को प्रभावित करने की साजिश हो सकती है। मुख्यमंत्री को देशमुख पर फैसला लेने का अधिकार है। पूरे मामले की जांच के बाद ही सीएम फैसला लेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस मामले से सरकार की छवि और स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पवार ने पूरे प्रकरण की जांच वरिष्ठï पुलिस अधिकारी रहे जूलियो रिबेरो से भी कराने का सुझाव दिया।

तय होगा विदाई का रास्ता
रविवार को देर रात दिल्ली में पवार की शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्टï्र सरकार के दो वरिष्ठï मंत्रियों के साथ बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में देशमुख की विदाई लगभग तय है। इस बैठक में देशमुख की विदाई की पटकथा लिखी जाएगी। देशमुख संभवत. सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे। पवार ने भी इस आशय का संकेत दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाए मंदिरों में बैनर फ्लैक्स.. गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित
Next: लोकसभा स्पीकर हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.