Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में चोरों ने की सेंधमारी
  • मध्य प्रदेश

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में चोरों ने की सेंधमारी

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

ग्वालियर (आरएनएस)। ग्वालियर में चोरों के हौंसले इतने बुंलद हैं कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस तक में चोरों ने सेंध लगा दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुश्तैनी महल जयविलास में चोरों ने रानी महल के रिकॉर्ड रूम से सामान चोरी किया है। इस महल में इतनी टाइट सिक्यूरिटी रहती है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ऐसे में रानी महल के रिकॉर्ड रूम तक चोरों का पहुंच जाना हैरानी की बात है। चोरो ने रिकॉर्ड रूम में रोशनदान के रास्ते एंट्री ली वहां रखे दस्तावेजों को खंगाला और फिर वहां से एक पंखा और कंप्यूटर का सीपीयू चुरा कर ले गए।
महल की सिक्योरिटी टीम को इस चोरी का पता बाद में चला। चोरी का पता चलते ही पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। आज से 10 साल पहले भी जयविलास पैलेस में चोरी हुई थी और हैरानी की बात है कि उस टाइम भी चोरी रिकॉर्ड रूम में हुई थी और कुछ दस्तावेज गायब हुए थे, लेकिन चोर नहीं पकड़े गए थे।
रानी महल में जब भी कोई सिंधिया घराने से आता है तो उसकी फोटोग्राफ लेकर रखी जाती है। इन्हीं फोटो के जरिए बाद में मिलान किया जाता है कि सभी चीजें अपनी जगह हैं या नहीं। दरअसल बुधवार के दिन एक फाइल की जरूरत पड़ी तो वो फाइल अपनी जगह पर नहीं मिली जिसके बाद फोटोग्राफ से मिलान किया गया तो पता चला यहां चोरी हुई है। इसी के ही साथ स्टोर में लगा पंखा भी गायब था और फाइलें भी अपनी जगह पर नहीं रखी हुई थी। साथ ही रिकॉर्ड रूम की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और फिंगर प्रिंट टीम ने वहां पहुंचकर जांच की। पुलिस को प्राथमिक जांच में अंदेशा है कि चोर किसी डॉक्यूमेंट की तलाश में आए थे। इसीलिए रिकॉर्ड रूम के अंदर सारे डॉक्यूमेंट इधर-उधर बिखरे हुए मिले थे। वहीं जो पंखा और कम्प्यूटर का सीपीयू चोर लेकर गए थे। वो पुलिस को महल की छत पर ही पड़ा मिला।
ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच की है और जल्द ही चोरों को पकड़े लिया जाएगा। वहीं पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि जयविलास पैलेस में इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी चोर अंदर कैसे घुस गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम आवास कूच करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, गिरफ्तार
Next: बंगाल चुनाव के लिए झारग्राम की 82 साल की महिला ने किया पहला वोट

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.