Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईकोर्ट ने कोसी में अवैध खनन पर चार सप्ताह में जवाब मांगा
  • नैनीताल

हाईकोर्ट ने कोसी में अवैध खनन पर चार सप्ताह में जवाब मांगा

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने बुधवार को ऊधमसिंह नगर में कोसी नदी में अवैध रूप से किए जा रहे खनन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। न्यायालय ने सरकार से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को निर्देश दिए हैं कि वह मौका मुआयना कर सात अप्रैल तक रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें, जिससे कोर्ट को पता चल सके कि वहां पर अवैध रूप से खनन हो रहा है अथवा नहीं? मामले की अगली सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तिथि नियत की है। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। बाजपुर निवासी रमेश लाल की ओर से मामले में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा है कि ऊधमसिंह नगर में जहां पर भी कोसी नदी गुजर रही है, उन क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। जबकि इन क्षेत्रों में कोई माइनिंग के पट्टे लीज पर नहीं दिए गए। याचिकाकर्ता ने अवैध रूप से हो रहे खनन पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बुधवार को सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेल टैक्स अपीलीय अधिकारी हटाने पर भड़के व्यापारी
Next: आवासीय नक्शा पास कर होटल निर्माण करने पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण समेत 7 होटल मालिकों को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
  • टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.