Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर कसौटी पर परख के आधार पर होगा मंत्रियों को विभागों का बंटवारा : सीएम
  • देहरादून

हर कसौटी पर परख के आधार पर होगा मंत्रियों को विभागों का बंटवारा : सीएम

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत की 11 सदस्यीय मंत्री परिषद द्वारा शपथ ग्रहण कर लिए जाने के बाद अब मंत्रियों को बांटे जाने वाले विभागों को लेकर होमवर्क लंबा होता जा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दो दिन से चल रही कसरत अंतिम मुकाम पर है। अनुभव, वरिष्ठता, योग्यता और क्षमता की कसौटी पर परख के आधार पर विभागों का बंटवारा किया जाएगा। संभव है कि सोमवार दोपहर तक मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाए।
प्रदेश की भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को शपथ ग्रहण की थी, जबकि उनकी मंत्री परिषद के 11 सदस्यों ने शुक्रवार को। इनमें आठ कैबिनेट मंत्री और तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। मंत्री परिषद में जगह पाए मंत्रियों में सात पिछली त्रिवेंद्र सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर शनिवार से होमवर्क शुरू हो गया, मगर अभी तक विभागों का बटवारा नहीं किया जा सका है। ऐसे में मंत्रियों का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को विभागों के बटवारे के संबंध में सभी पहलुओं पर गौर किया गया। वजह यह कि तीरथ सरकार के पास कामकाज के लिए सालभर से भी कम वक्त है और चुनौतियां अधिक। साथ ही अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस सबको देखते हुए मंत्रियों को विभागों का वितरण हर कसौटी पर परख के आधार पर करने पर जोर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पोर्टफोलियो को लेकर कसरत अब करीब-करीब पूरी हो चुकी है। उधर, मंत्रियों के पोर्टफोलियो के सिलसिले में कयासबाजी भी दौर चल रहा है। माना जा रहा कि त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री रहे मंत्रियों के पिछले अनुभव को तरजीह देने के साथ ही उन्हें कुछ नए विभाग भी आवंटित किए जा सकते हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें इस पर टिक गई हैं कि मुख्यमंत्री अपने पास कौन-कौन से विभाग रखते हैं और किस-किसका वितरण अपने सहयोगियों को करते हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पोर्टफोलियो वितरण को लेकर कसरत लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही सभी मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: म्यांमार में आग के हवाले की गई चीनी फैक्ट्रियां, गुस्साए सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना- 70 की मौत
Next: पुलिस ने किया राजेश की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.