Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • शुरुआती दौर में 600 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान
  • अर्थ जगत

शुरुआती दौर में 600 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, एसबीआई को सबसे ज्यादा नुकसान

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

मुंबई, 15 मार्च। विदेशी मुद्रा निकासी बढऩे से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से आज बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 600 से अधिक अंक लुढक़ गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 14,900 अंक से नीचे चला गया। बीएसई का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 630.51 अंक यानी 1.24 प्रतिशत लुढक़कर 50,161.57 अंक पर और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 184.15 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 14,846.80 अंक रह गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा नुकसान रहा। इसका शेयर करीब दो प्रतिशत नीचे चल रहा था। वहीं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, डा. रेड्डीज लैब, बजाज आटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत टैक महिन्द्रा और पावर ग्रिड में लाभ दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 487.43 अंक यानी 0.95 प्रतिशत गिरकर 50,792.08 अंक और निफ्टी सूचकांक 143.85 अंक यानी 0.95 प्रतिशत घटकर 15,030.95 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक सप्ताहांत विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 942.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी के मुताबिक खुदरा सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के फरवरी के आंकड़े ऊंचे आने और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में जनवरी के दौरान गिरावट से निवेशकों की धारणा को झटका लगा। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड- 19 के मामलों की संख्या बढऩे और अमेरिका में ट्रेजरी बिलों पर ब्याज बढऩे का भी बाजार पर असर दिख रहा है। आने वाले दिनों में बाजार में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल गिरावट में रहे जबकि हांग कांग और टोक्यो के बाजारों में लाभ का रुख दर्ज किया गया। इस बीच कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट का भाव 0.74 प्रतिशत बढक़र 69.73 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री कर्मचारियों को कर रहे परेशान : खड़गे
Next: भाजपा सांसद की बहू ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.