Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 4 राज्यों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
  • राष्ट्रीय

4 राज्यों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

बाबुल सुप्रियो बंगाल से तो केरल में श्रीधरन पलक्कड़ से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने कुल 209 प्रत्याशियों की सूचियां जारी कीं। पार्टी ने केरल में वयोवृद्ध मेट्रोमैन ई श्रीधरन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद के. अल्फॉन्स एवं सांसद सुरेश गोपी, पश्चिम बंगाल में मशहूर अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी, केन्द्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद लॉकेट चटर्जी एवं स्वप्न दासगुप्ता तथा तमिलनाडु से अभिनेत्री खुश्बू सुंदर को उतार को विधानसभा चुनावों को हाई प्रोफाइल बनाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की आज यहां हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गयी। बैठक में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया।
केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में चारों सूचियां जारी कीं। असम और तमिलनाडु के लिए 17-17, केरल के लिए 112 तथा पश्चिम बंगाल के लिए 63 उम्मीदवार घोषित किये गये। भाजपा ने असम के पांच तथा केरल में दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। असम में दो, पश्चिम बंगाल में सात, केरल में 11 तथा तमिलनाडु में तीन महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा ने केरल में वयोवृद्ध मेट्रोमैन ई श्रीधरन को पलक्कड़, पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को नेमम से, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद के. अल्फॉन्स को कंजिरापल्ली से एवं सांसद सुरेश गोपी को त्रिशूर से और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी जैकब थॉमस को इरिन्जालाकुडा से, पश्चिम बंगाल में मशहूर अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुर दुआर से, केन्द्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को टॉलीगंज से, सांसद लॉकेट चटर्जी को चुंचुरा से, निशीथ प्रामाणिक को दिनहाता से एवं स्वप्न दासगुप्ता को तारकेश्वर से और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. इंद्रनील खान को कस्बा से तथा तमिलनाडु से अभिनेत्री खुश्बू सुंदर को थाउसेंड लाइट्स सीट से उम्मीदवार बनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों सहित पांच की मौत
Next: प्राधिकरण समाप्त होना जनता की जीत, शासनादेश जारी होने तक जारी रहेगा प्राधिकरण का विरोध: मनोज तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.