Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • श्रद्धालुओं का आवागमन सुनिश्चित करने पर सीएम का आभार जताया
  • हरिद्वार

श्रद्धालुओं का आवागमन सुनिश्चित करने पर सीएम का आभार जताया

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में महानगर व्यापार मंडल के व्यपारियों ने बस अड्डे के पास बैठक कर कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के बिना रोकटोक आवागमन की घोषणा पर राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री की निंदा की। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बैठक में कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्री के गलत निर्णयों से हरिद्वार के व्यपारियो ने बहुत दुख झेला है। आर्थिक रूप से टूट चुके व्यापारियों को पूर्व मुख्यमंत्री की सरकार ने भिखारी बनने पर मजबूर कर दिया था। कुंभ मेले की भव्यता को समाप्त कर व्यापारियों का उत्पीडऩ किया गया। गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज किए गए। लेकिन नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा कुंभ मेले पर श्रद्धालुओं के बिना रोकटोक आवागमन भव्यता की बात कर व्यपारियो का दिल जीतने का कार्य किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का हरिद्वार के व्यापारियों की तरफ से आभार व्यक्त करते है। व्यापरीहित व जनहित में मख्यमंत्री से बेहतर कार्यो की आशा करते है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री द्वारा देश विदेश से श्रद्धालुओं के आवागमन से हरिद्वार का व्यापार बढेगा। आर्थिक रूप से टूट चुके व्यापारियों के लिए ये एक वरदान साबित होगा। साथ ही कोरोना काल में दर्ज मुकदमे वापिस लेने पर भी मुख्यमंत्री धन्यवाद करते हुए महानगर व्यापार मंडल द्वारा लोकडाउन अवधि के बिजली, पानी के बिल एवं स्कूलों की फीस के सम्बंध में भी कोई उचित निर्णय लेते हुए जनता के लिए राहत की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के द्वारा बिजली के बिलों के सरचार्ज माफ करने के अलावा पानी के बिलों एव स्कूलों की फीस पर कोई राहत जनता को नही दी गई। विशेष ट्रेनों को भी स्नान के दिनों पर चलाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से धर्मपाल सिंह, राजेश भाटिया, सन्नी दामिर, मधुसूदन, राजवीर कुमार, मनोज शर्मा, कैलाश यादव, मानव कुमार, रवि जोशी, सोनू चौधरी, मुकेश अग्रवाल, उमेश चौधरी, सुनील मनोचा, हन्नी दामिर, कुलदीप कुमार, पवन कौशिक, हर्ष गम्भीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रनसाली के जंगल में असलहे बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश
Next: अल्मोड़ा को कुमाऊँ मंडल से हटाने के विरोध में आप उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन धरना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.