Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने अपने आवास पर बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व
  • देहरादून

सीएम ने अपने आवास पर बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
05-

प्रकृति के सरंक्षण एवं हमारी संस्कृति का द्योतक है फूलदेई : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला पर्व फूलदेई मनाया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के सरंक्षण एवं हमारी संस्कृति का द्योतक है। प्रकृति के इस लोकपर्व एवं प्राचीन संस्कृति को संजोऐ रखने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत ऋतु का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फूलदेई का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। चैत्र माह के प्रारंभ होने पर उत्तराखंड में यह पर्व बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत के आगमन का द्योतक यह पर्व हमारी प्राचीन लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किए।

छात्राओं ने घरों की देहरी पर डाले फूल और चावल
वसंत ऋतु के स्वागत में मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार फूलदेई का रंग चढऩे लगा है। शनिवार को रायपुर भिलंग के जूनियर हाईस्कूल, अखंडवानी में शिक्षकों ने छात्रों के साथ फूलदेई मनाया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे बांस की टोकरी में फ्यूंली, बुरांश, कचनार, गेंदे आदि फूल लेकर पहुंचे। बच्चों ने स्थानीय लोग के घर-घर जाकर देहरी पर फूल-चावल डालकर खुशहाली की कामना की। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक गीत फूलदेई, छम्मा देई. जतुकै देला, उतुकै सही. दैणी द्वार, भर भकार. भी गाया। इन बच्चों को स्थानीय लोग ने चावल, गुड़ और रुपये भी भेंट किए। इससे पहले जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश घिल्डियाल ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चैत के महीने की संक्रांति को फूलदेई का पर्व हर साल मनाया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक वाहन संचालकों के लिए नई योजना की हुई घोषणा
Next: सल्ट विस सीट पर उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा : कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

होम स्टे में विवाहिता मृत, युवक भी मिला बेसुध

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.