Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट विस सीट पर उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा : कांग्रेस
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

सल्ट विस सीट पर उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा : कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के लिए सल्ट विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव अग्नि परीक्षा साबित होने जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा को उपचुनाव में कड़ी टक्कर देने को कमर कस ली है। इसके लिए आम सहमति से प्रत्याशी चुनने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से करीब सालभर पहले सरकार और संगठन में नेतृत्व परिवर्तन कर कांग्रेस के लिए चुनौती पेश की है। प्रदेश सरकार की चार साल की एंटी इनकंबेंसी को निशाने पर ले रही कांग्रेस भाजपा के इस रणनीति से असहज हो गई है। अब पार्टी ने तय किया है कि भाजपा का हर मोड़ पर मजबूती से मुकाबला किया जाएगा। कांग्रेस ने तय किया कि अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। सल्ट की सीट भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। विपक्षी दल को सत्तारूढ़ दल से कड़ी टक्कर मिलने का अंदेशा है। इस वजह से मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की योजना है। इसे ध्यान में रखकर ही पार्टी ने उपचुनाव के लिए विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा और प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सल्ट सीट पर उपचुनाव में आम सहमति से प्रत्याशी का चयन करने पर जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में नवनियुक्त पर्यवेक्षकों को उक्त विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। सर्वसम्मति से पार्टी प्रत्याशी का चयन करने के संबंध में गोपनीय आख्या अतिशीघ्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के निर्देश दिए हैं। इस उपचुनाव के माध्यम से कांग्रेस पर्वतीय जिलों में अपनी मजबूत होती पैठ को दर्शाने का पूरा प्रयास करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने अपने आवास पर बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व
Next: रनसाली के जंगल में असलहे बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.