Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आज प्रदर्शन करेंगे बैंककर्मी, 15 व 16 मार्च को होगी हड़ताल, काले कपड़े पहनकर निकलेगा जुलूस
  • उत्तराखंड

आज प्रदर्शन करेंगे बैंककर्मी, 15 व 16 मार्च को होगी हड़ताल, काले कपड़े पहनकर निकलेगा जुलूस

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

देहरादून। सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर यूनाइटेड फेडरेशन आफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू ) के आह्वान पर उत्तराखंड में भी बैंक कर्मी आंदोलन को तैयार हैं। बैंक कर्मियों की 15 व 16 मार्च को हड़ताल है। इससे पहले 12 मार्च की शाम देहरादून में पौन घंटे प्रदर्शन किया जाएगा। सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर यूनाइटेड फेडरेशन आफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू ) के आह्वान पर उत्तराखंड में भी बैंक कर्मी आंदोलन को तैयार हैं। बैंक कर्मियों की 15 व 16 मार्च को हड़ताल है। इससे पहले 12 मार्च की शाम देहरादून में पौन घंटे प्रदर्शन किया जाएगा। यूएफबीयू के उत्तराखंड संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने बताया कि सरकार की ओर से बैंकों के निजीकरण करने संबंधी फैसले का यूएफबीयू समूचे देश में विरोध कर रही है। इसके तहत देहरादून में 12 मार्च की शाम 5.15 बजे से 6.00 बजे तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एस्लेहाल, राजपुर रोड देहरादून के प्रांगण में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 15 मार्च व 16 मार्च को यूएफबीयू से जुड़े सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। दोनों ही दिन प्रात: 10.00 बजे से परेड ग्राउंड देहरादून से जुलूस निकाला जाएगा। ये जुलूस परेड मैदान से प्रारम्भ होकर एस्ले हाल, गांधी पार्क, कुमार स्वीट शॉप से होते हुए घंटाघर से वापिस होकर इसी मार्ग से पुन: परेड ग्राउंड पर पहुंचकर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल वाले दोनों दिन के लिए सभी यूएफबीयू से जुड़े सदस्यों से कहा गया है कि विरोध के प्रतीक वाले रंग के कपड़े प्रदर्शन के लिए पहन कर आएं। यानी कपड़ों में काला रंग जरूर हो। जैसे काली कमीज, हल्की काले रंग की स्वेटर, टी-शर्ट, जैकेट, कार्डिगन, कोट, कुर्ता अथवा वासकट आदि हो। काले रंग की पहन कर आने की कोशिश करें। विरोध के रूप में काले रंग की टोपी की व्यवस्था भी यूएफबीयू से जुड़ी बैंक यूनियनें अपने-अपने स्तर से कर सकती हैं। आंदोलन को चलाने के लिए बैंक कर्मियों को भी फिलहाल खर्च के लाले पड़े हुए हैं। इसीलिए यूनियन संयोजक ने सभी घटक संघों से मदद की अपील भी की। कहा कि घटक संघों की यूनियनें यूएफबीयू की आन्दोलनात्मक कार्यवाही के प्रथम चरण में खर्चों की पूर्ति के लिए 5-5 हज़ार रूपए 12 तारीख को जमा करवा दें। इस पैसे के खर्च होने के बाद अलग कलेक्शन किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि आन्दोलन लम्बा चलने पर काफी ज्यादा खर्चे की आवश्यकता पड़ेगी। इस वक्त भी खर्च कलेक्शन से अधिक हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 मार्च
Next: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.