Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शराब के नशे में धुत मजदूर ने की दोस्त की हत्या
  • हरिद्वार

शराब के नशे में धुत मजदूर ने की दोस्त की हत्या

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव डांडी स्थित एक फार्म हाउस पर मजदूरी करने वाले एक युवक की उसके ही दोस्त ने शराब के नशे में धुत होकर हत्या कर दी। आरोपी ने फावड़े (पंजी) से युवक के सिर और गर्दन पर वार किया। इस कारण मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पथरी क्षेत्र के गांव डांडी स्थित खेत में बने एक फार्म हाउस पर गोरिया कोठी थाना रुपौली जिला पूर्णिया बिहार निवासी सोहन महतो (25) वर्ष पुत्र उपेंद्र महतो कई वर्षों से मजदूरी करता था। सोमवार रात नजदीक के एक खेत की रखवाली करने वाला सोहन का दोस्त हीरालाल महतो पुत्र रामु महंतो निवासी उदा, किशनपुरगंज जिला मधेपुरा बिहार उसके पास आ गया। दोनों ने रात में शराब पार्टी की। परिवार दोनों का पास में रहता है। देर रात अचानक दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों में झगड़ा इतना बढ़ा की पास में रखा फावड़ा ( पंजी) से आरोपी युवक हीरालाल ने सोहन के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस फार्म हाउस पहुंची। पुलिस ने मौके से युवक का शव कब्जे में लिया और आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फार्म हाउस स्वामी कुलवंत चौहान निवासी बहादराबाद की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत
Next: यूपी का नामी गैंगस्टर सतेंद्र ज्वालापुर से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.