Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • व्यापारियों ने किया राज्य कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

व्यापारियों ने किया राज्य कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। व्यापारियों को मानसिक और आर्थिक तौर पर प्रताडि़त करने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित पदाधिकारियों ने विभाग का पुतला फूंकते हुए कहा वादों की सुनवाई के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यालय में अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की भी मांग की। गुरुवार को महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जिले में हजारों व्यापारी राज कर के दायरे में आते हैं। विभाग द्वारा जीएसटी के वादों के लिए एकपक्षीय सुनवाई अधिकारी का रुद्रपुर से हल्द्वानी स्थानांतरण कर दिया है। जिसके चलते सैकड़ों व्यापारियों से आर्थिक वसूली के लिए व्यापारियों को बिना नोटिस दिये विभाग ने तहसील स्तरीय नोटिस भेजने व तहसील के कार्मिकों ने अभद्रता करने के मामले सामने आये हैं। इसके अलावा तहसील कर्मियों ने दुकान सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे साफ हो गया है कि विभाग व्यापारियों के प्रति उदासीन रवैया अपना रहा है। जिसकी वजह से व्यापारियों को मानसिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यालय में अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की। यहां जिला मंत्री बलराम अग्रवाल, संदीप चीमा, शिवकुमार बंसल, विजय फुटेला, हरीश अरोरा, सुरेंद्र रज्जी, राजेश कामरा, पवन गाबा, बलविंदर सिंह बल्लू, पंकज, विजय सूरी, अनिल कुमार रावत, राकेश खुराना, मनीष अग्रवाल, पारस अरोरा, रोहित गोयल, दीपक मितल, अंकित चावला, सचिन तनेजा रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुवार को भी जारी रहा संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार
Next: फौजी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.