Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग को बंधक बना किया दुष्कर्म, 3 पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को बंधक बना किया दुष्कर्म, 3 पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new


काशीपुर।
तीन दिन से लापता नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों को लापता नाबालिग एक घर में नशे की हालत में मिली थी। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाने और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग एक मार्च को लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। बुधवार की शाम किशोरी के ममेरे भाई के दोस्त ने जानकारी दी कि उसकी बहन गड्ढा कॉलोनी निवासी रजवंत कौर के घर में एक युवक के साथ देखी गई है। परिजन पहुंचे तो वहां रजवंत कौर पत्नी सतनाम सिंह की बेटी रजवंत कौर की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। लापता नाबालिग वहां नशे की हालत में मिली। परिजन नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंचे और गैंगरेप की आशंका जतायी। होश में आने पर नाबालिग ने बताया कि उसे रजवंत कौर ने बंधक बनाकर रखा था और काका पुत्र बलविंदर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 363, 367, 342, 5/6, 16/17 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लिया है। जबकि आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 घायल
Next: अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों को मिलाकर बना नया मंडल गैरसैंण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.