Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाकियू ने करी किसानों की परेशानियों दूर करने की मांग
  • हरिद्वार

भाकियू ने करी किसानों की परेशानियों दूर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

रुडकी। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। यूनियन ने पंचायत आयोजित कर समस्याओं पर विचार विमर्श किया। किसानों को हो रही परेशानियों को दूर करने की सरकार से मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की समस्याएं दूर नहीं हुई तो कोरोना महामारी के दौरान ही किसानों को सडक़ों पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी परिसर स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर भाकियू की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। जिनमें क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती, सरकारी समितियों पर यूरिया तथा खाद उपलब्ध न होना, गन्ने का भुगतान तथा कई अन्य मामलों पर भी विचार विमर्श किया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों के साथ किया गया कोई भी वायदा आज तक पूरा नहीं किया गया है। भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही किसान विरोधी है। किसानों के लिए की गई घोषणाओं पर अमल नहीं होता जिससे किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण माइनर तथा राज गांव की सफाई न होने से किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता ओमप्रकाश, चौधरी रवि कुमार, लालू सिंह, किरण पाल, मोहम्मद अरशद, महबूब, परवेज, राकेश लोहान, चौधरी सुक्ररम पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, इनाम अहमद, चमन लाल शर्मा, कुलदीप सैनी, अश्वनी प्रधान, रविंद्र धामा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहासुनी पर युवती ने किया महिला के सिर पर दरांती से वार
Next: पोक्सो ऐक्ट में फरार युवक गाजियाबाद से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.