Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंत पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी हो
  • देहरादून

महंत पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी हो

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर कथित अतिक्रमण और मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी पर हमले को लेकर संत समिति ऋषिकेश ने विरोध जताया है। समिति ने बुधवार मंदिर परिसर में बैठक कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा धार्मिक संपत्तियों का स्वरूप परिवर्तन कर उनका व्यवसायीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों ने पूर्व संत-महापुरुषों द्वारा स्थापित संपत्तियों का स्वरूप बदलने अथवा उन्हें निजी स्वार्थ में बेचने का प्रयास किया, तो संत समाज इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर सरकार, मुख्यमंत्री और न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी। महासचिव महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा था, तभी कुछ लोगों द्वारा कार्य में बाधा डालते हुए मार्ग अवरुद्ध किया गया और साधु-संतों के साथ मारपीट की गई। इसी घटना के विरोध में यह बैठक बुलाई गई। बैठक में संत समाज ने प्रशासन से मंदिर भूमि की विधिवत जांच, अतिक्रमण की निष्पक्ष पड़ताल और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर महंत पूर्णानंद, महंत हरिदास, महंत धर्मदास, महंत निर्मल दास, स्वामी धरवीर, महंत हरीनरायणाचार्य, महंत श्रद्धा गिरि, महंत संध्या गिरी, महंत नित्यानंद गिरी, महंत विवेकानंद सरस्वती, महंत कृष्णानंद, महंत सुंदरानंद, महंत परमेश्वरानंद, महंत राजराजेश्वर गिरि, महंत सर्वेंद्र सिंह, महंत रविंद्र दास आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल,कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
Next: नाबालिग की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में की वायरल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.