Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रेमिका ने बहाने से प्रेमी को घर बुलाकर बेरहमी से की हत्या, चार हिरासत में
  • उत्तर प्रदेश

प्रेमिका ने बहाने से प्रेमी को घर बुलाकर बेरहमी से की हत्या, चार हिरासत में

RNS INDIA NEWS 01/03/2021
rns featured image new

कानपुर 01 मार्च (आरएनएस)। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारखुर्द गांव में प्रेमिका ने बहाने से प्रेमी को रात में घर बुलाया और फिर उसकी मसूल से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रेमिका के स्वजन ने पुलिस को अनजान युवक के घर में घुसने और खुद को कमरे में बंद करने की जानकारी देकर गुमराह किया। लेकिन बाद में पुलिस की पूछताछ में हत्या का सारा सच बाहर आ गया। इसकी जानकारी के बाद गांव वालों ने आक्रोश जताते हुए आरोपितों का घर गिराने की मांग शुरू कर दीए जिससे तनाव का माहौल बन गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और प्रेमिका के चार स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बदन सिंह राजपूत (45) का गांव की महिला से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी महिला के स्वजन को गई। इसपर स्वजन ने महिला से मोबाइल फोन पर बात कराकर प्रेमी को रविवार रात घर बुलवाया। प्रेमिका के बुलावे पर बदन सिंह आधी रात को उसके घर पर पहुंच गया,जहां पर प्रेमिका के स्वजन ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका के स्वजन चौकी पहुंचे और पुलिस को अनजान युवक के घर में घुसकर खुद को कमरे में बंद कर लेने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो बदन सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था और पास में ही खून से सना मूसल पड़ा था। बदन सिंह की मूसल से कुचलकर हत्या की गई थी।
संदेह होने पर पुलिस ने प्रेमिका के स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसपर स्वजन ने हत्या की वारदात की स्वीकारोक्ति कर ली। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सोमवार सुबह गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई और आक्रोश जताते हुए आरोपितों का घर गिराए जाने की मांग शुरू कर दी। तनाव का माहौल बनते देखकर एहतियातन आरोपितों के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि घर बुलाकर प्रेमी की हत्या की गई हैए आरोपितों से पूछताछ की जा रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साथी श्रमिक ने हत्या कर शव जंगल में दफनाया
Next: चाचा ने नाबालिग भतीजी से की छेड़छाड़

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.