Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • साथी श्रमिक ने हत्या कर शव जंगल में दफनाया
  • बागेश्वर

साथी श्रमिक ने हत्या कर शव जंगल में दफनाया

RNS INDIA NEWS 01/03/2021
rns featured image new

बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस क्षेत्र के तहत एक श्रमिक ने दूसरे श्रमिक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को अधजला कर अणां के जंगल में दफना दिया। श्रमिक के घर नहीं पहुंचने पर पिता ने बेटे के साथ रह रहे दूसरे श्रमिक पर शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की सख्ती के बाद हत्यारोपी ने जुर्म कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव और रॉड बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर बरेली निवासी दानिश पुत्र मेहंदी हसन गरुड़ में आठ साल से रह रहा था। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। डेढ़ साल पहले वह अपने साथ बहेड़ी के निवासी राशिद पुत्र सगीर अहमद को ले आया। दोनों ही साथ काम कर रहे थे। कुछ दिनों से राशिद अलग से काम करने लग गया था। यह बात दानिश को सहन नहीं हो रही थी। आरोप है कि वह उससे रंजिश रखने लगा था। 18 फरवरी को राशिद को अपने गांव जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इस बीच राशिद के पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई और दानिश पर शक जताते हुए अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई और दानिश से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर दानिश ने राशिद की हत्या का जुर्म कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर सोमवार को अणां के जंगल से अधजला शव बरामद हुआ है। हत्या में इस्तेमाल रॉड भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि मामले में चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। उस पर कीड़े पड़े थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व उसके दो बच्चों पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों बच्चों की मौत
Next: प्रेमिका ने बहाने से प्रेमी को घर बुलाकर बेरहमी से की हत्या, चार हिरासत में

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.