

अल्मोड़ा। Eye-Q Hospital अल्मोड़ा की ओर से रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य गोलना करड़िया भावना नगरकोटी के सानिध्य में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों की आंखों की जांच की गई।
अस्पताल की जांच टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें नेत्र संबंधी बीमारियों, मोतियाबिंद और समय पर उपचार कराने के महत्व के प्रति जागरूक किया। शिविर में टीम के सदस्य मुकुल जोशी, प्रेम समरिया और ललित ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर भावना नगरकोटी ने Eye-Q Hospital की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आम लोगों के लिए काफी लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलता है।
Eye-Q Hospital अल्मोड़ा की ओर से बताया गया कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी जनहित में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।





