


देहरादून(आरएनएस)। क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से केपीजी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले गढ़वाली फीचर फिल्म ‘चन्द्रा’ का पोस्टर टीजर हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में लांच किया गया। केपीजी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन कांता प्रसाद ने किया है।फिल्म में प्रदेश के कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है, जिसमें मिनी उनियाल, सुनील सिंह, अनुज हीत, प्रताप सिंह, अनुष्का पंवार, सुशील पुरोहित, अंकित रौथाण, हर्ष खत्री, आस्था रावत, मोहित थपलियाल, संजय नेगी, प्रकाश पांडेय, अनुराग भंडारी और जसपाल राणा शामिल हैं। फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक पार्थ कोटियाल हैं। कहानी और गीत भगवती प्रसाद उपाध्याय ने लिखे हैं, जबकि पटकथा और संवाद देवी प्रसाद सेमवाल ने तैयार किए हैं। फिल्म के निर्माता अर्जुन असवाल और कुलदीप असवाल हैं। संगीत निर्देशन संजय कुमोला का है। फिल्म में मीना राणा, कैलाश कुमार, सुशील राजस्थानी, अंजलि खरे, रेणु बाला, सौरभ मैठाणी और प्रतीक्षा बरमाड़ा ने पार्श्व गायन किया है। छायाकार नागेंद्र प्रसाद सहित हैं। निर्देशक कांता प्रसाद ने उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को दर्शाती यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।




