


गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान एसओजी टीम ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई गुरुवार को गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान एसओजी टीम ने की।
चेकिंग के दौरान स्मैक बरामद
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर एसओजी टीम ने गिरीछीना रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मनोज कुमार उर्फ मोनू, निवासी घटबगड़ वार्ड, थाना व जनपद बागेश्वर के कब्जे से 11.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 64/2026 दर्ज की है। उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
एसओजी टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन, कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल भूवन बोरा, एसओजी/एएनटीएफ कांस्टेबल सन्तोष सिंह और एसओजी चालक कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे।

