
अल्मोड़ा। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत शराब के नशे में सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने और लोक न्यूसेन्स फैलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने चालक का 20 हजार रुपये का चालान करने के साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार रात्रि के समय क्वारब वैकल्पिक मार्ग पर एक चालक सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए वाहन सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल यादव सिंह ने चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद धारानौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा मौके पर पहुंचे और शराब के नशे में लोक न्यूसेन्स फैलाने तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने के आरोप में चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने चालक का 20 हजार रुपये का चालान किया तथा संबंधित वाहन को सीज कर दिया।
