Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम यात्रियों से ओवरचार्जिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने रविवार को जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 25 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने आम यात्रियों के रूप में विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा और ऑटो में सफर कर किराया वसूली की जांच की। इस दौरान कई चालक निर्धारित दर से अधिक किराया लेते पाए गए। परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने भेल फाउंड्री गेट से विकास भवन तक करीब आठ किलोमीटर की दूरी के लिए ₹200 किराया वसूला। जबकि निर्धारित दर 12 प्रति किलोमीटर के अनुसार किराया लगभग ₹96 बनता है। इस पर विभाग ने वाहन को तत्काल सीज कर दिया। एआरटीओ नेहा झा ने कहा कि ओवरचार्जिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.