Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बरी अंजनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि पांच जुलाई को बरी अंजनिया गांव में खेत में काम कर रहे चंद्रबदन जोशी पर स्कॉर्पियो कार से आए लोगों ने तमंचे से फायरिंग की थी। हालांकि, चंद्रबदन बाल-बाल बच गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आठ जुलाई को फायरिंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम ने रविवार को चौथे आरोपी तरुण सिंह उर्फ लक्खा पुत्र मक्खन सिंह, निवासी ग्राम मलिक नजीर, थाना नानकमत्ता, को बाउली साहिब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्हाट्सएप-टेलीग्राम के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, जल्द तय होंगे नए नियम
Next: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.