Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र के प्रेमनगर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कार चालक टक्कर मारने के बाद घायल युवक को करीब 40 से 50 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के गले की चेन, नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी गायब हो गए। घायल की मां ने कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक रमा विहार कॉलोनी, जमालपुर कलां, कनखल निवासी रीता पत्नी रमाकांत ने शिकायत कर बताया कि 30 जून को उनका पुत्र हिमांशु अपनी स्कूटी से घर से दुकान जा रहा था। आरोप है कि प्रेमनगर फ्लाईओवर पर पीछे से आई मारुति कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हिमांशु करीब 40 से 50 मीटर तक वाहन के साथ घिसटता चला गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हिमांशु को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की मां रीता ने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान उनके पुत्र के गले की सोने की चेन, पर्स में रखे करीब आठ से दस हजार रुपये, एक आईफोन और अन्य जरूरी दस्तावेज भी मौके से गायब हो गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
Next: लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.