Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार
  • टिहरी

दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दूषित पेयजल की आपूर्ति से निजात दिलाने, सड़क का पुश्ता टूटने से खतरे की जद में आए मकानों की सुरक्षा करने और दुकान में घुस रहे बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने सहित कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकतर समस्याओं का निस्तारण कर अन्य संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने बरसात के मौसम में गंदे पानी की सप्लाई से निजात दिलाने की मांग की। लोनिवि और पीएमजीएसवाई को सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण और अन्य ट्रीटमेंट कार्य शीघ्र करने को कहा। चंबा निवासी सब्बल सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका की नाली का पानी उनकी दुकानों में घुस रहा है।
धनोल्टी में सकलाना क्षेत्र के ग्राम दड़क के निवासी मूल्या सिंह उर्फ धरम सिंह ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है। अपनी 25 नाली जमीन पालन-पोषण करने की शर्त पर भतीजे को दी थी लेकिन भतीजा अब पालन पोषण नही कर रहा है। देवप्रयाग तहसील के रामपुर निवासी राजकिशोर ध्यानी ने कोटली भेज परियोजना के लिए 2010 में अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा देने की मांग की।
बीडीसी सदस्य अरविंद सजवाण ने गांव में हैंडपंप लगाने की मांग की। बौराड़ी स्टेडियम में प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट को अन्य स्थान पर बनाने की मांग भी उठाई गई है। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय और डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका
Next: बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण बंद, डीएम ने बैठाई जांच

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.