Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। थाना क्षेत्र के चितरंजनपुर गांव स्थित एक निजी स्विमिंग पूल में स्लाइड से पूल में छलांग लगाने के दौरान एक युवक का सिर भीतर बनी दीवार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे उपचार के लिए रुद्रपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे 32 वर्षीय कपिल सैनी पुत्र देवी शरण सैनी अपने दोस्तों के साथ चितरंजनपुर गांव स्थित एक निजी स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। उस समय पूल में पानी की गहराई लगभग तीन से चार फीट थी। बताया कि कपिल ने पूल में स्लाइड से छलांग लगाई। उनका सिर पूल के भीतर बनी दीवार से जोर से टकरा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। साथी उन्हें तत्काल रुद्रपुर के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह उपनिरीक्षक लोकेश रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन घटना का कोई फुटेज नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, कपिल सैनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के सिटी थाना क्षेत्र के गांव वलीपुरा के निवासी थे। वर्तमान में वह रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र के निकट धरमपुर में रहकर एक निजी फाइबर कंपनी में कार्यरत थे। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद स्विमिंग पूल संचालक ने एहतियात के तौर पर पूल को बंद कर दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान
Next: सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-06 at 19.28.04_11zon
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.