Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) में मैनपावर सप्लाई के ठेके का झांसा दे एक व्यक्ति से दो लाख रुपये से अधिक गए लिए गए। पीड़ित के 15 साल पुराने दोस्त ने ही दिल्ली की एक कंपनी के डायरेक्टर के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर, गली नंबर एक निवासी आदित्य प्रताप सोलंकी ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुराने मित्र मृदुल कुमार ने उन्हें एक्सबी इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड’के डायरेक्टर गौतम राज से मिलवाया था।आरोपियों ने बताया कि उनके पास एफएसएसएआई के तहत फूड सैंपल कलेक्शन का ठेका है। जिसके लिए मैनपावर चाहिए। फर्जी लैब ऑथराइजेशन ई-मेल के जरिए आदित्य का भरोसा जीता गया। ठेके के लिए कुल 12 लाख रुपये की जरूरत बताकर आधी रकम आदित्य से मांगी गई। मृदुल ने आदित्य को झांसे में लेने के लिए व्हाट्सएप पर 10 रुपये के आधे कटे नोट की फोटो भेजकर दावा किया कि उसने हवाला के जरिये 2.50 लाख रुपये का नकद भुगतान गौतम को कर दिया है। इस पर विश्वास कर आदित्य ने 29 नवंबर को गौतम राज के बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एमओयू साइन होने और ट्रेनिंग के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। जब आदित्य ने पैसे वापस मांगे तो विवाद हो गया। तब गौतम राज ने खुलासा किया कि ठेका केवल छह लाख का था और मृदुल ने उसे एक भी रुपया नहीं दिया है। 12 लाख की बात मृदुल ने ही कहलवाई थी। इसके बावजूद जनवरी 2026 में गौतम ने सरकारी शुल्क के नाम पर आदित्य से पांच हजार रुपये और ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक
Next: बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.