Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

आगरा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया। किसी को पता न चले इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दी। करीब डेढ़ महीने तक महिला लोगों को बोलती रही कि उसका पति गुम हो गया है। बीते दिन महिला ने अपने जेठ को सारी कहानी बताई, जिससे मामले का खुलासा हुआ।
यह मामला उत्तर प्रदेश के सिकंदरा इलाके का है। आरोपी महिला का नाम रूबी है। उसकी शादी 2010 में राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार शर्मा से हुई थी। दोनों की 2 बेटियां है। घर में सुरेंद्र के अलावा पत्नी रूबी, मां कमला और दोनों बेटियां रहती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेंद्र 18 मई से लापता थे। इसकी शिकायत आरोपी रूबी ने ही 26 मई को थाने में की थी।
सुरेंद्र के भाई अनिल ने कहा, 18 मई को रूबी ने मुझसे कहा कि घर पर पुलिस दबिश दे रही है इसलिए मां-बच्चियों को ले जाओ। मैं 27 जून को मां को फिर सुरेंद्र के घर से ले आया। उनका बैंक स्टेटमेंट चेक किया, क्योंकि खाते में पेंशन आती थी, जो रूबी खर्च करती थी। 3 जुलाई को रूबी ने मुझे घर बुलाया। मैंने पूछा कि सुरेंद्र कहां है? उसने बताया कि बाथरूम में दफना दिया।
अनिल ने बताया कि सुरेंद्र कुछ कामकाज नहीं करता था और शराब पीता था। इसे लेकर उसका रूबी से झगड़ा होता रहता था। खबरों के मुताबिक, परिवार घरेलू खर्चों के लिए सुरेंद्र की मां की पेंशन पर निर्भर था। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर रूबी ने पुलिस को बताया कि वह बार-बार घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी। उसने दावा किया कि 26 मई को सुरेंद्र ने उससे मारपीट की थी, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई।
अनिल के जानकारी देने पर पुलिस ने बाथरूम में खुदाई कर कंकाल के अवशेष बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि ये सुरेंद्र के हैं। इसके बाद रूबी को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने कहा, महिला द्वारा हत्या कर शव को बाथरूम में गाढ़ने का मामला सामने आया है। महिला से पूछताछ कर अन्य तथ्य जानने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
Next: देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Related Post

Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास होता था पैसों का बंटवारा, रिमांड में आरोपी ने किए कई खुलासे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.