Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 5.87 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने सचिवालय में पहचान और संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर किस्तों में लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब नौकरी नहीं लगी और रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर निवासी विशाल उज्जवल ने शिकायत कर बताया कि 18 अक्तूबर 2024 को प्रेमनगर चौक पर उनकी मुलाकात दीपक सैनी पुत्र कालूराम, निवासी ग्राम रानी माजरा, थाना पथरी, से हुई थी।दोनों देहरादून जा रहे थे। बातचीत के दौरान दीपक सैनी ने स्वयं को सड़क निर्माण कार्य का ठेकेदार बताते हुए दावा किया कि उसकी देहरादून सचिवालय में अच्छी पहचान है और वह सरकारी व संविदा की नौकरी लगवा सकता है। उसने कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा करते हुए पीड़ित से संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि आरोपी ने पहले नौकरी के लिए जरूरी दस्तावेज मंगवाए और फिर 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद वह अलग-अलग बहाने बनाकर किस्तों में रुपये मांगता रहा। पीड़ित ने उसके झांसे में आकर गूगल पे के माध्यम से 5 लाख 87 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से वह न तो रुपये लौटा रहा है और न ही मिलने के लिए तैयार हो रहा है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
Next: राशिफल 02 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.