Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार की प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान सोमवार को मतदान स्थल के बाहर भाजपा नेता और दूसरे गुट के बीच हुए विवाद में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और हथियार लहराने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी निवासी नई लुधियाना धर्मशाला, शिवमूर्ति गली, हरिद्वार ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे वह माया देवी मंदिर होते हुए मां आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज जा रहे थे, जहां केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार की प्रबंध समिति के चुनाव चल रहे थे।आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे सुनील चौधरी निवासी ग्राम सुनहेटी, शिवम कुमार निवासी ग्राम सुनहेटी और 15 अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हथियार भी लहराए। शोर सुनकर पीआरडी जवानों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी दो वाहनों से फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सुशील कुमार निवासी ग्राम सुनहेटी आल्हापुर, थाना भगवानपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह एक महिला मतदाता को मतदान स्थल लेकर जा रहे थे। मतदान केंद्र के बाहर विकास तिवारी निवासी श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार, मगन सिंह निवासी डाडली, टिक्कल उर्फ संदीप निवासी ग्राम तेजूपुर, थाना भगवानपुर ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
Next: बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.