Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जनपद की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने गुरुवार को बागनाथ संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्रदर्शित प्रतिमाओं तथा शेष निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संग्रहालय में स्थापित प्रत्येक प्रतिमा के साथ उसका विस्तृत परिचय, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा धार्मिक महत्व भी अंकित किया जाए, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों को सही, प्रमाणिक और तथ्यपरक जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण केवल उनके भौतिक स्वरूप तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनसे जुड़े इतिहास और परंपराओं का भी सटीक दस्तावेजीकरण आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने प्रतिमाओं एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री से संबंधित तथ्यों का विशेषज्ञों के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि संग्रहालय में प्रदर्शित प्रत्येक जानकारी ऐतिहासिक दृष्टि से प्रमाणिक और विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत से बेहतर तरीके से परिचित हो सकेगी।
बागनाथ संग्रहालय की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने इसे जनपद की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों एवं औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि संग्रहालय को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोला जा सके।
इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लगभग 66.90 लाख रुपये की लागत से संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। संग्रहालय में हिंदू धर्म के विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती हैं।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बागनाथ संग्रहालय के शीघ्र संचालन से जहां स्थानीय संस्कृति और इतिहास को नया मंच मिलेगा, वहीं पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
Next: महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.