Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। तहसील सदर परिसर में मंगलवार को शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर संजय कोहली ने की। कार्यक्रम में शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय, लखनऊ शाखा से आए प्रशांत सिंह सैनी ने नागरिकों एवं इच्छुक प्रतिभागियों को ई-नीलामी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण, प्री-ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया तथा नीलामी में प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। शिविर में बताया गया कि जनपद अल्मोड़ा के ग्राम खत्याड़ी स्थित गाटा संख्या 19076, 19077, 19078, 19079 एवं 19080 की कुल 0.2510 हेक्टेयर (लगभग 12 नाली) शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी प्रस्तावित है। संपत्ति का आधार मूल्य 9 करोड़ 63 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि नीलामी में प्रतिभाग करने के लिए 25 लाख रुपये की प्री-ईएमडी राशि तय की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त संपत्ति की ई-नीलामी 3 जुलाई को एमएसटीसी ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगी। शिविर में उपस्थित लोगों को ई-नीलामी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं तथा इच्छुक व्यक्तियों से समय रहते पंजीकरण कर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Next: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.