Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के खोलगढ़ गांव में हुए केतन लाल हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को रुद्रपुर स्थित यूकेडी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोशन बिष्ट ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि खोलगढ़ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि समाज में दलित समुदाय को लेकर गलत अवधारणाएं फैल रही हैं, जो चिंता का विषय है। यूकेडी ने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने, वास्तविक साजिशकर्ताओं को बेनकाब करने और सभी दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग उठाई। पार्टी ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने और परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। यूकेडी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। प्रेसवार्ता में केंद्रीय महामंत्री (व्यापार प्रकोष्ठ) दीपक अरोड़ा, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन पहाड़ी, जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मुकुल रावत तथा मदन रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Next: वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र आत्महत्या केस में प्रापर्टी डीलर व पड़ोसी पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.