Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की के भगवानपुर कस्बे और टोल प्लाजा के आसपास सोमवार को भीषण जाम लगा हुआ था। घंटों लगे इस जाम के बीच हंगामा खड़ा हो गया। पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा के पास एक वैकल्पिक रास्ते को जेसीबी से पत्थर डालकर बंद किया जा रहा था, जिसे देखकर विधायक भड़क गए। उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए तुरंत पत्थरों को हटवाया और रास्ता खुलवाया। इस घटना क्रम का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोमवार को विधायक फुरकान अहमद इमलीखेड़ा मार्ग से होते हुए टोल प्लाजा के पास पहुंचे।विधायक का आरोप है कि जब जनता जाम से त्रस्त थी, तब कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले एक वैकल्पिक रास्ते पर पत्थर डालकर उसे हमेशा के लिए बंद कर रहे थे। रास्ता बंद होता देख विधायक फुरकान अहमद ने तत्काल वाहन रुकवाया और कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को फटकार लगाते हुए तुरंत पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए। विधायक के कड़े रुख के बाद रास्ते से पत्थर हटाए गए, जिसके बाद विधायक की गाड़ी सहित जाम में फंसे अन्य वाहन वहां से निकल सके। इधर, टोल प्लाजा के मैनेजर लोकेंद्र सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा के पास रास्ता बंद करने के आरोपों से टोल प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ही वहां पर मार्ग बंद करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसमें टोल प्रबंधन की अपनी कोई व्यक्तिगत भूमिका या निर्णय नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Next: सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.