Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अल्मोड़ा

माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों के बीच माहवारी स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत बाल्टा, खेतीगांव और कटारमल में कार्यशालाओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को माहवारी से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों ने माहवारी से जुड़े अनुभव साझा किए और विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा की। कार्यशालाओं में माहवारी के दौरान शरीर में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को माहवारी के दौरान सुरक्षित स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के उपाय भी बताए गए। इस दौरान कपड़े के पैड, पीरियड पैंटी, मेंस्ट्रुअल कप और अन्य पुनः उपयोग योग्य विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यशालाओं में पारंपरिक व्याख्यान के बजाय समूह चर्चा आधारित पद्धति अपनाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपने अनुभव साझा किए। मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, मूड में बदलाव और वैकल्पिक माहवारी उत्पादों को लेकर प्रतिभागियों ने विशेष रुचि दिखाई। आयोजकों के अनुसार अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी निर्णयों के प्रति अधिक जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Next: पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.