Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल रोड तक नाली व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि जिला अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री नालियों में जमा होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त भी हो चुकी हैं जिससे बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान विश्वनाथ चौक के आसपास पानी जमा हो गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं की गई तो मानसून के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। क्षेत्र के व्यापारियों को आशंका है कि तेज बारिश होने पर पानी दुकानों में घुस सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानीय निवासी संजय , राजेंद्र पंवार, मुकुल आदि का कहना है कि यह मार्ग जिला अस्पताल को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और आम लोग यहां से गुजरते हैं। सड़क पर बहता पानी और जलभराव आवाजाही में परेशानी पैदा कर रहा है। वहीं, अस्पताल रोड से आगे नीचे की तरफ निर्माण सामग्री फैली पड़ी है और उसके ऊपर रेहड़ी ठेलियां लगाई जा रही है। इस कारण मार्ग संकरा होने और बरसात में जल भराव की स्थिति से वहां से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से तत्काल नालियों की सफाई, मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी
Next: अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.