Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 54.6 किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

54.6 किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

बिहार से उत्तराखंड बेचने के लिए ला रहे थे गांजा

पकड़ी गयी गांजे की कीमत 20 लाख रुपये

विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में शनिवार रात बिहार से उत्तराखंड बेचने के लिए लाई जा रही 54 किलो छह सौ ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पकड़े गये गांजे की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने नशा तस्करी को रोकने के लिए चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी और चौकी प्रभारी सभावाला किशन देवरानी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की। टीमों को बड़े पैमाने पर क्षेत्र में गांजा तस्करी किये जाने की सूचना मिली। जिस पर दोनों टीमों ने एसओ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को देर रात सिंघनीवाला पुल के पास सफलता मिली। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर दबोच लिया। तीनों के पास से पुलिस ने तीन बड़े बैग बरामद किये। बैग की तलाशी लेने पर तीनों गांजे से भरे हुए मिले। आरोपी सुरेश साहनी पुत्र विजय साहनी, संतोष साहनी पुत्र सुरेश साहनी और जितेंद्र साहनी पुत्र नंदन साहनी सभी निवासी गंगोल, थाना सिंगवारा जिला दरबंगा बिहार, हाल निवासी परमहंस कॉलोनी चुखूवाला देहरादून को गिरफ्तार किया है। एसओ सहसपुर नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

रोडवेज और ट्रेन से करते हैं नशा तस्करी: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सामूहिक रूप से गांजा को दरबंगा बिहार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से देहरादून लाते हैं। रोडवेज और ट्रेन में चेकिंग कम होने के कारण आसानी से बचकर तस्करी कर लेते हैं। यहां लाकर छोटी-छोटी पुडिया बनाकर रिस्पना पुल, रायपुर, पटेनगर, सहसपुर, विकासनगर एवं फैक्ट्री एरिया सेलाकुई के श्रमिकों, उच्च शिक्षण व तकनीकि संस्थानों के छात्रों को फोन पर संपर्क कर डिलीवरी करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समुद्री विवादों को बढ़ा सकता है चीन का नया तट रक्षक कानून!
Next: ट्रक में रखी सरिया से बस सवार घायल…बड़ा हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.