Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी का झांसा दे दुराचार के दोषी लेक्चरर को 10 साल की कैद
  • देहरादून

शादी का झांसा दे दुराचार के दोषी लेक्चरर को 10 साल की कैद

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अदालत ने शादी का झांसा देकर युवती से लगातार चार साल तक दुराचार करने वाले लेक्चर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट की जज मंजु सिंह मुंडे ने दोषी पर 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने उसे मारपीट और धमकी से जुड़ी अन्य धाराओं में साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि सैफ अहमद निवासी रेनबो रूफ, फेज-दो, एमएफ टावर, अनूपशहर, जिला अलीगढ़ की मुलाकात वर्ष 2019 में पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस दौरान सैफ देहरादून में दून बिजनेस स्कूल से एमबीए कर रहा था। सैफ ने शादी का झांसा देकर पीड़िता और उसके परिवार का विश्वास जीत लिया। वर्ष 2019 में वह पीड़िता को प्रिंस चौक स्थित एक होटल में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। इसके बाद वह उन तस्वीरों के बल पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर देहरादून, दिल्ली, मसूरी के विभिन्न होटलों और बाद में मुरादाबाद के एमआईटी कॉलेज (जहां वह लेक्चरर नियुक्त हुआ) के स्टाफ क्वार्टर में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। जुलाई 2023 में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो सैफ के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता के परिवार को धमकी दी। तब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नौ सितंबर 2023 को क्लेमनटाउन थाने में केस दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने 11 नवंबर 2023 को चार्जशीट फाइल की। पांच मार्च 2024 को आरोपी के खिलाफ चार्ज फेम हुए और केस ट्रायल पर आया। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी दुष्कर्म में दोष में सजा सुनाई। इसके बाद सजा का वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
Next: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.