Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
rns featured image new

देहरादून। दून पुलिस ने तड़के सुबह नयागांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।

पुलिस के अनुसार नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार बैरियर को टक्कर मारकर सेलाकुई की ओर भाग निकले, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। आरोपी चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ रपटे के पास कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को पहले प्रेमनगर चिकित्सालय और बाद में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा (30) निवासी दौसा, राजस्थान तथा विनोद कुमार मीणा (32) निवासी करौली, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि विनोद कुमार मीणा पर भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके और अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
Next: पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.