Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए किया प्रेरित
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए किया प्रेरित

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पनुवानौला क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और सीएलजी सदस्यों को सड़क सुरक्षा, दुर्घटना के दौरान प्राथमिक सहायता और साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत तथा चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने कार्यक्रम में लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और बाहरी आगंतुकों के साथ सहयोगपूर्ण और शालीन व्यवहार करने की अपील भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को कानूनी संरक्षण और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। लोगों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने भी भाग लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत कार्यों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा आमजन को आवश्यक सुझाव दिए। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, नए आपराधिक कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लोगों को डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मानस हेल्पलाइन 1933 और आपदा हेल्पलाइन 1070 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
Next: स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.