Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से महिला कोतवाली पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान बच्चों को यातायात, साइबर और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद और महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी ने विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए। महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चों के साथ आत्मीय और मित्रवत वातावरण में बातचीत कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुझावों को सुना। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुलिस उनकी मित्र है और किसी भी समस्या, डर या असुरक्षा की स्थिति में वे बेहिचक पुलिस से सहायता ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, सड़क पर खेलकूद न करने, वाहन में सुरक्षित तरीके से बैठने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चों को महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और अन्य पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभाव, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए किया प्रेरित
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.