Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए मंगलवार को विधिक न्याय रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह के निर्देशानुसार अधिकार मित्र विनीता आर्या, भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, आशा भारती और आरती कठायत ने लक्ष्मेश्वर, एनटीडी चौराहा, धारानौला, ऑफिसर्स कॉलोनी, पुलिस लाइन, दुगालखोला, करबला, चौहानपाटा और माल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को विशेष लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी।

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति और सहभागिता के माध्यम से विवादों के समाधान के उद्देश्य से यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से संचालित किया जा रहा है।

प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि समाधान समारोह के अंतर्गत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जा सकेगा।

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 05962-231105, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 18001804000 की जानकारी भी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर विधिक सेवाओं और विशेष लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 जून
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल

Related Post

almora medical college
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.