Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हरिद्वार से लापता एक युवक को द्वाराहाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को विजेंद्र कुमार निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार ने कोतवाली द्वाराहाट पहुंचकर बताया कि उनका पुत्र आदित्य कुमार 28 मई को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी गुमशुदगी उसी दिन थाना भगवानपुर में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश की। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आदित्य कुमार द्वाराहाट क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद परिजन युवक का फोटो लेकर कोतवाली द्वाराहाट पहुंचे और पुलिस से सहायता मांगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। अपर उपनिरीक्षक विजय पाल, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने कस्बा द्वाराहाट क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस टीम के प्रयासों से गुमशुदा युवक चौखुटिया रोड क्षेत्र में घूमता हुआ मिला। उसे सकुशल बरामद कर कोतवाली लाया गया, जहां युवक और उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने द्वाराहाट पुलिस और अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता तथा मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
Next: ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.