Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • अल्मोड़ा

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। डॉ. एल.डी. भट्ट एसआरवीएम इंटर कॉलेज, डोटियालगांव में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह और अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रदेशीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा आरती बिष्ट सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में आशुतोष जोशी ने आरती बिष्ट को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा कमला नेहरू पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं महिमा तिवारी, शीतल गुसाईं, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी, रोहित नगरकोटी, शिवम गुसाईं और पायल नेगी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लज्जा पंत ने आरती बिष्ट को 2100 रुपये तथा कार्तिक भाकुनी और हर्षित डंगवाल को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके अलावा राज भट्ट ने महिमा तिवारी, कार्तिक गुसाईं, भुवन गुसाईं, कनक बराकोटी और शीतल गुसाईं को 1500 रुपये प्रति छात्र की धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दान सिंह नगरकोटी, नारायण सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पंत, उपप्रधानाचार्य एवं मंच संचालक बृज मोहन जोशी, विद्यालय अध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत, प्रबंधक मंगल सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी मीनाक्षी पाठक, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासित जीवन और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन अभिभावक-शिक्षक बैठक के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Next: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.